सिमडेगा: सिमडेगा सेंट मेरिज हाई स्कूल में चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का हुआ समापन, डीसी और एसपी हुए शामिल
सिमडेगा सेंट मेरिज हाई स्कूल मैदान में दो दिवसीय चौकीदार नियुक्ति शारीरिक दक्षता परीक्षा का रविवार को समापन किया गया। इस मौके पर सिमडेगा डीसी अजय कुमार सिंह ,एसपी सौरभ पहुंचकर विधि व्यवस्था संबंधी जानकारी ली तथा बताया गया कि इस परीक्षा में चयनित सभी अभ्यर्थियों का सभी प्रकार की जांच के पश्चात फाइनल अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।