सिमडेगा: बीरु कुम्हारबंध गांव में सड़क और आवास की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, भाजपा महिला प्रदेश प्रवक्ता हुई शामिल
बीरु कुम्हारबंध गांव में सड़क आवास की समस्या को लेकर रविवार को दिन के 12:00 बजे बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में भाजपा महिला प्रदेश प्रवक्ता मार्गेट बा शामिल हुई। इस मौके पर ग्रामीणों ने समस्याओं को बताया जिस पर उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं को विभाग के अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए दूर करने का प्रयास किया जाएगा।