सिमडेगा: सिमडेगा के सदर अस्पताल में महिला के शव का पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम, डुमरिया जिलुगढ़ा में दामाद ने सास की हत्या की थी
सदर अस्पताल सिमडेगा में रविवार को दोपहर 3:00 बजे पुलिस ने एक महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। मिली जानकारी के अनुसार डुमरिया जिलुगढ़ा गांव निवासी सह्याद्री देवी नामक महिला को उसके दामाद लक्ष्मण सिंह के द्वारा किसी बात को लेकर कहा सुनी होने में डंडा से पिटाई की और मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।इधर पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।