सिमडेगा: विश्व हृदय दिवस पर सिमडेगा सदर अस्पताल से निकाली गई जागरूकता रैली, लोगों को किया गया जागरूक
विश्व हृदय दिवस के मौके पर सिमडेगा सदर अस्पताल से रविवार की सुबह 10:00 बजे जागरूकता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत डॉक्टर आनंद खाखा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया इस ,मौके पर एएनएम ट्रेंनिंग स्कूल की छात्राएं पूरे शहर का भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया। डॉक्टर खाखा ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए सभी लोगों को व्यायाम पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।