सिमडेगा: सिमडेगा गांधी मैदान के पास कुम्हार समाज ने प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिला समिति का भी हुआ गठन
सिमडेगा गांधी मैदान के पास रविवार को दिन के 12:00 बजे कुमार समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा जिला समिति का गठन कर रमेश महतो को अध्यक्ष ,सुबोध महतो को सचिव तथा संजय महतो कोषाध्यक्ष बनाया गया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ थी।