बालाघाट: वैनगंगा रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात शव, तेजलाल मानेश्वर के रूप में हुई पहचान, मौत बनी रहस्य
नगर के समीप वैनगंगा नदी पर बने रेलवे पुल के नीचे रविवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखवाया। मृतक की पहचान तेजलाल पिता दशाराम मानेश्वर (50 वर्ष), निवासी ग्राम रजेगांव (कायदी), वारासिवनी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सा