चौरीचौरा: चौरीचौरा में बाइक से गिरने के कारण महिला की हुई मौत
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर में मंगलवार की दोपहर में पति के साथ गोरखपुर से नई बाजार जा रही महिला की बाइक से गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहने के वैधपुर गांव निवासी सरिता उम्र 30वर्ष अपने पति गोलू के साथ बाइक से नई बाजार जा रही थी। नई बाजार में महिला का पति गोलू दुकान करता है।