फर्रुखाबाद: गांव कल्लू नगला निवासी युवक ने शराब के नशे में खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती
कादरीगेट के आवास विकास स्थित डॉ राममनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में कमालगंज के गांव कल्लू नगला निवासी 31 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रामचंद्र को बुधवार देर रात बेहोशी हालत में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ एन हुड्डा ने बेहोश हालत में सुनील कुमार को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। सुनील कुमार के भाई राजबहादुर ने गुरुवार 11 बजे जानकारी दी है।