बांसगांव: नौसढ़ चौराहे पर युवक की मौत के बाद शव रखकर सड़क जाम, पुलिस पर पथराव; तीन गिरफ्तार, ₹10 हजार का इनाम घोषित
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश का मामला तूल पकड़ गया। 4 अक्टूबर 2025 को नौसढ़ जवाहर चक निवासी हनुमान चौहान पर रोशन चौहान ने लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद 21 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 4:30 बजे परिजनों ने नौसढ़ चौराहे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।