पीलीबंगा: एकराय होकर युवक पर हुआ हमला, नगरपालिका के पास वाली गली में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
मंडी पीलीबंगा में एक युवक के साथ एकराय होकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीलीबंगा पुलिस थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार जानकारी देते हुए बताया कि मनमोहन सिंह निवासी लोंगवाला ने आरोप लगाया कि पांच नामजद आरोपियों ने एक राय होकर उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।