गोरखपुर: चोरी का अपराध करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी का ई-रिक्शा बरामद
वादी मुकदमा दिनांक 22 6.2024 की रात्रि 8:10 पर अपना ई रिक्शा महुआ तिराहा संवेदना हॉस्पिटल के सामने खड़ी कर दुकान से सामान लेने चला गया था, उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी का ई रिक्शा चोरी कर लिया गया। इसके संबंध में थाना शाहपुर पर तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। आज इन तीनों अभियुक्तों को शाहपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।