गोरखपुर: बड़हलगंज थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
बड़हलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत भटपुरवा गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों में गोली चली जिसमें दो लोग घायल हो गए, घायलों को गोरखपुर के जिला अस्पताल ले आया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह मुन्ना यादव और कमलेश यादव के बीच गोलियां चली जिसमें मुन्ना यादव और उनके पुत्र घायल हो गया।