गोरखपुर: सड़क चौड़ीकरण के विरोध में असुरन चौराहे के व्यापारी पहुंचे कमिश्नर कार्यालय
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आज असुरन चौराहे के व्यापारी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे, उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण के कारण हमारी दुकान टूट जाएगी जिससे उनका व्यापार भी ठप हो जाएगा। उनकी मांग है कि साढ़े 28 मीटर सड़क चौड़ा होना है उसे घटाकर 20 मीटर कर दिया जाए या फिर टू लेन कर दिया जाए जिससे उनका व्यापार भी चलता रहेगा।