गोरखपुर: ट्रेनों में चोरी व लूट करने वाले तीन शातिर लुटेरे गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 से GRP ने किया
ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों से लूटपाट करके फरार होने वाले तीन आरोपियों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर 9 से गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के जेवरात, मोबाइल जिनकी माली कीमत तकरीबन 4 लाख है जीआरपी ने बरामद किया। गैंग के कुछ और सदस्यों को भी जीआरपी ने पहले गिरफ्तार करके जेल भेजा था।