नेपाल में रेस्क्यू के दौरान तेंदुए का हमला, फॉरेस्ट रेंजर घायल
नेपाल के लामजुंग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां घायल तेंदुए को रेस्क्यू करने की कोशिश के दौरान उसने एक फॉरेस्ट रेंजर पर हमला कर दिया। इस हमले में 57 वर्षीय फॉरेस्ट रेंजर बुद्धिजांग गुरुंग घायल हो गए। घटना के बाद वन विभाग की टीम में भी हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, एक घायल तेंदुए को इलाज के लिए डिवीजन फॉरेस्ट ऑफिस लाया गया था। वन विभाग की टीम तेंदुए का इलाज कराने और उसकी निगरानी में जुटी हुई थी। लेकिन इसी दौरान तेंदुआ मौका पाकर वहां से भाग निकला। तेंदुए के फरार होने के बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया।
इसी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान तेंदुआ अचानक फॉरेस्ट रेंजर बुद्धिजांग गुरुंग की तरफ झपटा और उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से रेंजर घायल हो गए। मौके पर मौजूद टीम ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायल रेंजर को उपचार के ल�
Tehri, Tehri Garhwal | Sep 11, 2026