हरिद्वार से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक स्कूल बस सड़क से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। बस के गुजरते ही जमीन धंसने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।