बीकानेर: मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस ने नशीली टैबलेट के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 5400 अल्प्राजोलम गोलियां बरामद
बीकानेर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ बीकानेर की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5400 प्रतिबंधित नशीली अल्प्राजोलम (Alprazolam) टैबलेट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई महानिरीक्षक ओमप्रकाश और जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई। एएनटीएफ बीक