डूंगरपुर। जिला पुलिस की चौरासी थाना टीम ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रही 38 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। मामले में गुजरात निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी भंवर सिंह के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर वैजा चौकी के सामने एएसआई ईश्वरलाल के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई थी। तलाशी के दौरान संदिग्ध ट्रक के भीतर लोहे का डबल पार्टीशन (दो मंजिला बॉक्स) मिला, जिसमें पैर और मुंह बांधकर 38 भैंसों को बेरहमी से ठूंस रखा था। पुलिस ने सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर चारा-पानी उपलब्ध कराया। मौके से आरोपी इस्तेखान, अरुण, इनिस और मोहम्मद जुनैद को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर ट्रक जब्त कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
#DungarpurPolice
#ActionAgainstCrime
#AnimalCruelty
#AnimalWelfare
#VagadNews