कायमगंज: गांव समैचीपुर चितार में 4 पक्के मकान गंगा नदी में समाए, 15 दिन से जारी है कटान, नाव-मोटरबोट से घर का सामान निकाल रहे
शमशाबाद के समैचीपुर चितार गांव में गंगा का कटान तेज हो गया है। पिछले करीब 15 दिन से जारी कटान में अब चार और ग्रामीणों के पक्के मकान गंगा में समा गए। नदी की धार लगातार आबादी की ओर बढ़ रही है। मकानों के करीब पानी पहुंचने के बाद ग्रामीण अपना सामान निकालकर सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं।कटान की चपेट में आसिफ, वारिस, शमशुल और जाफरीन के पक्के मकान आ गए हैं।