टीकमगढ़: माडूमर गांव में वृद्ध व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला, जिला अस्पताल में उपचार जारी
टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत माडूमर गांव में एक वृद्ध के साथ मारपीट हुई है। घायल वृद्ध का नाम कलुआ रैकवार निवासी माडूमर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि वृद्ध के साथ गांव के ही 2से तीन लोगों ने मारपीट की है, जिससे वह घायल हुआ है। परिजन वृद्ध को जिला अस्पताल लाए जहां उसका उपचार किया जा रहा है।