टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 396 वाहनों की जाँच की, 44 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कुल 396 वाहनों को चेक किया। पुलिस द्वारा 44 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 14,700 का समन शुल्क वसूला गया।