कुशीनगर जिले में रामकोला स्थित राधिका ऑटो सेल्स बजाज शोरूम का भव्य शुभारंभ आज फीता काटकर किया गया । बजाज शोरूम के शुभारंभ होने पर आगंतुक अतिथियों द्वारा खुशी ज़ाहिर की गई आयोजन में उपस्थित लोगों ने शो रुम की सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
फीता काटकर शुभारंभ के दौरान रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा की एजेंसी के खुलने से क्षेत्र के दोपहिया वाहन ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। अन्य अतिथियों ने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों से इलाके में व्यापार बढ़ता है और लोगों को स्थानीय स्तर पर चीजें मिल पाती हैं।
एजेंसी संचालक सुनंदन कुशवाहा ने बताया कि क्षेत्र में बजाज बाइकों की काफी मांग थी। ग्राहकों की जरूरत और बढ़ती मांग को देखते हुए उन्होंने यह एजेंसी शुरू की है। उनका लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सेवा देना है।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा नेता, व्यापारी और इलाके के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान सुशील श्रीवास्तव राहुल कुशवाहा अनूप लाल श्रीवास्तव मनोहर गुप्ता अभिषेक सिंह डीके कुशवाहा ध्रुव कुशवाहा मृत्युजंय पांडे सिंटू सिंह अंकित कुमार संदीप सिंह भी उपस्थित थे।
#KushinagarNews #RamkolaNews #bajajmotorcycles