Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

पवन सिंह बोले - भाजपा पार्टी मेरी मां है! 🎉 समर्थकों में खुशी की लहर, राजनीति में बड़ा संदेश! #PawanSingh #BJP #PawanSinghNews #PoliticalNews #BiharPolitics #BJPSupporters #ViralNews #BreakingNews #bhojpuri #TrendingNews #YogiAdityanath #PawanSinghFans #NewsUpdate #FacebookReels #ViralReels #reels #BJPNews #LatestNews #ReelsIndia #TrendingReels

Bihar, India | Jun 6, 2026

MORE NEWS

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 281, दिनांक 06.06.2026          
    ********************************
     *बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम और एसपी ने की जनता दरबार, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश* 
****************************
      आज दिनांक 06 जून 2026 को जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल करते हुए बरबीघा प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल कार्यालय में 'शनिवारीय बैठक' (जनता दरबार) का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शेखपुरा के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी संयुक्त अध्यक्षता में की गई।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामले कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करते हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाना अति आवश्यक है।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बरबीघा के अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में लंबित पड़े भूमि संबंधी आवेदनों का भौतिक सत्यापन अविलंब कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर उनकी गहन जांच की जाए।
किसी भी आवेदक को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित हो। राजस्व अभिलेखों में सुधार और दाखिल-खारिज  से जुड़ी शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए।
प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से
प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरबीघा
अंचलाधिकारी, बरबीघा
सभी राजस्व कर्मचारी एवं अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी
जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति ने स्थानीय प्रशासन में एक संदेश देने का प्रयास किया है कि जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 281, दिनांक 06.06.2026 ******************************** *बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम और एसपी ने की जनता दरबार, भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश* **************************** आज दिनांक 06 जून 2026 को जिला प्रशासन की ओर से विशेष पहल करते हुए बरबीघा प्रखंड कार्यालय स्थित अंचल कार्यालय में 'शनिवारीय बैठक' (जनता दरबार) का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता शेखपुरा के जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद एवं पुलिस अधीक्षक श्री बलिराम कुमार चौधरी संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। जिला पदाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और अधिकांश मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामले कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करते हैं, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाना अति आवश्यक है। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने बरबीघा के अंचलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि अंचल कार्यालय में लंबित पड़े भूमि संबंधी आवेदनों का भौतिक सत्यापन अविलंब कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों की सूची तैयार कर उनकी गहन जांच की जाए। किसी भी आवेदक को बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित हो। राजस्व अभिलेखों में सुधार और दाखिल-खारिज से जुड़ी शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। प्रशासनिक अधिकारियों की रही उपस्थिति इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी, बरबीघा अंचलाधिकारी, बरबीघा सभी राजस्व कर्मचारी एवं अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति ने स्थानीय प्रशासन में एक संदेश देने का प्रयास किया है कि जनसमस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 7, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 280 , दिनांक 06.06.2026      
****************
       
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा l

जिला पदाधिकारी,शेखपुरा  एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में आज मंथन सभागार, समाहरणालय परिसर, शेखपुरा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया।

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच, आरडब्ल्यूडी, आरसीडी, डीटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

जिला पदाधिकारी ने आरसीडी को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थ सड़कों का सर्वेक्षण कर ऐसे स्थलों की सूची तैयार करें जहां सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुधारात्मक कार्यों की आवश्यकता है तथा उक्त सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
टाटी हथियावां रोड के चिन्हित स्थलों पर रोड डेलिनेटर लगाने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को रिफ्लेक्टिव टेप यथाशीघ्र लगाने का निर्देश दिया गया था। टाटी पुल के दोनों ओर रिफ्लेक्टिव टेप के साथ लोहे के रोड डेलिनेटर लगाए गए हैं।  जिला पदाधिकारी निर्देशानुसार वनों के क्षेत्र पदाधिकारी शेखपुरा वन प्रक्षेत्र शेखपुरा को चकंद्रा के समीप वृक्ष को काटकर हटा लिया गया है। हिट एंड रन मुआवजा के तहत अबतक 95 आश्रितों को मुआवजा की राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेखपुरा जिला को जाम से निजात पाने हेतु अतिक्रमण मुक्त के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
      उक्त बैठक में अपर समाहर्ता शेखपुरा, उप विकास आयुक्त शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला परिवहन पदाधिकारी शेखपुरा,  कार्यपालक अभियंता NHAI ( 333A),  कार्यपालक अभियंता (RWD, RCD),  सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी,  मोटर यान निरीक्षक आदि उपस्थित थे।

D.P.R.O.
Sheikhpura
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 280 , दिनांक 06.06.2026 **************** जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधी विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा l जिला पदाधिकारी,शेखपुरा एवं पुलिस अधीक्षक, शेखपुरा की संयुक्त अध्यक्षता में आज मंथन सभागार, समाहरणालय परिसर, शेखपुरा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा की गई तथा पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार एनएच, आरडब्ल्यूडी, आरसीडी, डीटीओ एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जिले के सभी दुर्घटना संभावित स्थलों का सर्वेक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला पदाधिकारी ने आरसीडी को निर्देश दिया कि अपने अधीनस्थ सड़कों का सर्वेक्षण कर ऐसे स्थलों की सूची तैयार करें जहां सड़क सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुधारात्मक कार्यों की आवश्यकता है तथा उक्त सूची परिवहन कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। टाटी हथियावां रोड के चिन्हित स्थलों पर रोड डेलिनेटर लगाने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिला पदाधिकारी द्वारा सहायक अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) को रिफ्लेक्टिव टेप यथाशीघ्र लगाने का निर्देश दिया गया था। टाटी पुल के दोनों ओर रिफ्लेक्टिव टेप के साथ लोहे के रोड डेलिनेटर लगाए गए हैं। जिला पदाधिकारी निर्देशानुसार वनों के क्षेत्र पदाधिकारी शेखपुरा वन प्रक्षेत्र शेखपुरा को चकंद्रा के समीप वृक्ष को काटकर हटा लिया गया है। हिट एंड रन मुआवजा के तहत अबतक 95 आश्रितों को मुआवजा की राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेखपुरा जिला को जाम से निजात पाने हेतु अतिक्रमण मुक्त के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही है। उक्त बैठक में अपर समाहर्ता शेखपुरा, उप विकास आयुक्त शेखपुरा, सिविल सर्जन शेखपुरा, जिला परिवहन पदाधिकारी शेखपुरा, कार्यपालक अभियंता NHAI ( 333A), कार्यपालक अभियंता (RWD, RCD), सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, मोटर यान निरीक्षक आदि उपस्थित थे। D.P.R.O. Sheikhpura Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 7, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 279, दिनांक 06.06.2026          
    ********************************
     *'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026' के तहत स्वच्छता अभियान तेजी,*
****************************    दिनांक 06.06.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में जिले में 'लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान' और 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026' के तहत स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर समाहणालय स्थित मंथन सभागार में समीक्षा बैठक आहुत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी प्रखंडों/नगर निकायों में में एक एक आदर्श पंचायत/वार्ड बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कचरा प्रबंधन, परिसंपत्तियों के रखरखाव और स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान कराने हेतु निर्देश दिया।1अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए नए नियमों के तहत अब घरों और संस्थानों जैसे होटल, स्कूलों, दुकान अस्पतालों, सभी नगर निकायों में कचरे को स्रोत पर ही चार श्रेणियों (गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल अपशिष में अलग करना अनिवार्य है। सभी ग्रामीण स्थानीय निकायों को 30 जून 2026 तक अपने सुविधाओं के डेटा के साथ केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनबोर्ड होना अनिवार्य है। नियमों का पालन न करने पर श्रेणीबद्ध दंड का प्रावधान है, जिसमें जुर्माना और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जा सकती है।  जिलें में कचरा संग्रहण वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और 12 महीनों के भीतर सभी सुविधाओं का मानचित्रण पूरा किया जाएगा। जिले में ई-रिक्शा और पी-रिक्शा जैसे सृजित परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी प्रखंडों में खराब पड़े वाहनों ई - को बनाने हेतु निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय ने दिए। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया है कि सुजलाम भारत, जल का गतिविधि प्रतिवेदन, सहयोग शिविर अंतर्गत सभी 60 लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित कराने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, पात्र लाभार्थियों को जीविका के माध्यम से प्रति घर ₹10,000 की ब्याज मुक्त ऋण राशि का प्रावधान भी किया गया है।  
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया है कि कचरा प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है। साथ ही नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्थानीय निकाय को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीआरडीए निर्देशक, जिला विकास पदाधिकारी लेखा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज प्रभारी पदाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 279, दिनांक 06.06.2026 ******************************** *'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026' के तहत स्वच्छता अभियान तेजी,* **************************** दिनांक 06.06.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में जिले में 'लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान' और 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026' के तहत स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर समाहणालय स्थित मंथन सभागार में समीक्षा बैठक आहुत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी प्रखंडों/नगर निकायों में में एक एक आदर्श पंचायत/वार्ड बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कचरा प्रबंधन, परिसंपत्तियों के रखरखाव और स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान कराने हेतु निर्देश दिया।1अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए नए नियमों के तहत अब घरों और संस्थानों जैसे होटल, स्कूलों, दुकान अस्पतालों, सभी नगर निकायों में कचरे को स्रोत पर ही चार श्रेणियों (गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल अपशिष में अलग करना अनिवार्य है। सभी ग्रामीण स्थानीय निकायों को 30 जून 2026 तक अपने सुविधाओं के डेटा के साथ केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनबोर्ड होना अनिवार्य है। नियमों का पालन न करने पर श्रेणीबद्ध दंड का प्रावधान है, जिसमें जुर्माना और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जा सकती है। जिलें में कचरा संग्रहण वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और 12 महीनों के भीतर सभी सुविधाओं का मानचित्रण पूरा किया जाएगा। जिले में ई-रिक्शा और पी-रिक्शा जैसे सृजित परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी प्रखंडों में खराब पड़े वाहनों ई - को बनाने हेतु निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय ने दिए। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया है कि सुजलाम भारत, जल का गतिविधि प्रतिवेदन, सहयोग शिविर अंतर्गत सभी 60 लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित कराने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, पात्र लाभार्थियों को जीविका के माध्यम से प्रति घर ₹10,000 की ब्याज मुक्त ऋण राशि का प्रावधान भी किया गया है। जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया है कि कचरा प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है। साथ ही नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्थानीय निकाय को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीआरडीए निर्देशक, जिला विकास पदाधिकारी लेखा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज प्रभारी पदाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 7, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 278, दिनांक 05.06.2026          
    ********************************
    जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, त्वरित निष्पादन के निर्देश
****************************** 
      आज दिनांक 05 जून 2026 को 
आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की शिकायतों को सीधे सुनना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 46 आवेदन प्राप्त हुआ जिसको जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी परिवादियों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जन-समस्याएं शामिल थीं जिनमे जमीन का रसीद कटवाने, मोटरचालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने, सर्वे में दावा आपत्ति का निराकरण कराने, किसान पंजीकरण कराने, NH 82 में जमीन अधिग्रहण करने उसका मुआवजा दिलाने, राशन कार्ड चालू कराने, बिजली आपूर्ति कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, मारुसी जमीन को देखल कब्जा कराने, रकवा में सुधार कराने, आवास का लाभ दिलाने, ऋण देने के बाद भी वारंट देने, रेलवे में जमीन अधिग्रहण करने पर उसका मुआवजा दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, बिजली तार को ऊपर कराने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, शेखपुरा अंचल कार्यालय द्वारा दाखिल खारिज आवेदन को अस्वीकृत करने, रास्ता अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद महोदय ने मौके पर ही सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की यथाशीघ्र जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
"हमारा उद्देश्य है कि जनता को ससमय न्याय और सुविधाएं देना है। किसी भी परिवादी को अपनी जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।"
इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और शिकायतों यथाशीघ्र निष्पादित कराने हेतु निर्देश भी दिए। उनके साथ जिला प्रशासन के कई अन्य संबंधित विभागों के कर्मी और पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्हें जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सौंपे गए।
इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में एक नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 278, दिनांक 05.06.2026 ******************************** जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम आयोजित, त्वरित निष्पादन के निर्देश ****************************** आज दिनांक 05 जून 2026 को आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निवारण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में आज शुक्रवार को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में 'सबका सम्मान जीवन आसान' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की शिकायतों को सीधे सुनना और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाकर आम लोगों को राहत पहुंचाना रहा। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 46 आवेदन प्राप्त हुआ जिसको जिला पदाधिकारी महोदय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सभी परिवादियों को एक-एक कर अपने पास बुलाया और पूरी आत्मीयता के साथ उनकी समस्याओं को सुना। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से जन-समस्याएं शामिल थीं जिनमे जमीन का रसीद कटवाने, मोटरचालित ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने, सर्वे में दावा आपत्ति का निराकरण कराने, किसान पंजीकरण कराने, NH 82 में जमीन अधिग्रहण करने उसका मुआवजा दिलाने, राशन कार्ड चालू कराने, बिजली आपूर्ति कराने, बिजली बिल में सुधार कराने, मारुसी जमीन को देखल कब्जा कराने, रकवा में सुधार कराने, आवास का लाभ दिलाने, ऋण देने के बाद भी वारंट देने, रेलवे में जमीन अधिग्रहण करने पर उसका मुआवजा दिलाने, बिजली बिल में सुधार कराने, बिजली तार को ऊपर कराने, सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने, नल जल ऑपरेटरों का मानदेय दिलाने, शेखपुरा अंचल कार्यालय द्वारा दाखिल खारिज आवेदन को अस्वीकृत करने, रास्ता अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ। जिसको मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद महोदय ने मौके पर ही सभी आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों की यथाशीघ्र जांच की जाए और उनका गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। "हमारा उद्देश्य है कि जनता को ससमय न्याय और सुविधाएं देना है। किसी भी परिवादी को अपनी जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें, इसके लिए हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।" इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने और शिकायतों यथाशीघ्र निष्पादित कराने हेतु निर्देश भी दिए। उनके साथ जिला प्रशासन के कई अन्य संबंधित विभागों के कर्मी और पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिन्हें जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश सौंपे गए। इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में एक नई उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से हो सकेगा। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 5, 2026

समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 277, दिनांक 05.06.2026             ********************************
     *विश्व पर्यावरण दिवस 2026 शेखपुरा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* 
****************************   
      आज दिनांक 05 जून 2026 को 
 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता हेतु मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय 'श्यामा सरोवर पार्क' में किया गया, जहाँ माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सम्मिलित रूप से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण उनके द्वारा किया गया। उक्त 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिले वासियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्कूली बच्चों का सम्मान और उत्साह
इस विशेष अवसर पर पर्यावरण विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली छात्र-छात्राओं को माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है प्रतियोगिता प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान
प्रोजेक्ट कार्य संध्या कुमारी जागृति कुमारी गुलशन कुमार
ड्राइंग सिमरण कुमारी रानी कुमारी पीयूष कुमार
क्विज पलक कुमारी शिवेश कुमार प्रेम कुमार थे।
कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी ने वचन लिया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव सकारात्मक बदलाव लाएंगे। साथ ही, अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्व के प्रति सतत रूप से प्रेरित करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भी पार्क में एक-एक पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाया।
जिले भर में पर्यावरण दिवस का उत्साह देखा गया, जिसके तहत सभी प्रखंड कार्यालयों में भी व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया। इस आयोजन ने शेखपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया है।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

समाहरणालय,शेखपुरा (जन सम्पर्क शाखा) प्रेस विज्ञप्ति 277, दिनांक 05.06.2026 ******************************** *विश्व पर्यावरण दिवस 2026 शेखपुरा में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प* **************************** आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शेखपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता हेतु मुख्य कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय 'श्यामा सरोवर पार्क' में किया गया, जहाँ माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद और श्री बलिराम कुमार चौधरी ने सम्मिलित रूप से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण उनके द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्री शेखर आनंद ने पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने जिले वासियों से आह्वान किया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। स्कूली बच्चों का सम्मान और उत्साह इस विशेष अवसर पर पर्यावरण विषय पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली छात्र-छात्राओं को माननीय विधायक श्री रणधीर कुमार सोनी, जिला पदाधिकारी द्वारा पुरस्कृत और सम्मानित किया गया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है प्रतियोगिता प्रथम स्थान द्वितीय स्थान तृतीय स्थान प्रोजेक्ट कार्य संध्या कुमारी जागृति कुमारी गुलशन कुमार ड्राइंग सिमरण कुमारी रानी कुमारी पीयूष कुमार क्विज पलक कुमारी शिवेश कुमार प्रेम कुमार थे। कार्यक्रम के दौरान जिला पदाधिकारी महोदय ने उपस्थित सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। शपथ के माध्यम से सभी ने वचन लिया कि वे पर्यावरण को बचाने के लिए अपने दैनिक जीवन में हर संभव सकारात्मक बदलाव लाएंगे। साथ ही, अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहार के महत्व के प्रति सतत रूप से प्रेरित करेंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच), अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता और अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भी पार्क में एक-एक पेड़ लगाकर प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। जिले भर में पर्यावरण दिवस का उत्साह देखा गया, जिसके तहत सभी प्रखंड कार्यालयों में भी व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य संपन्न किया गया। इस आयोजन ने शेखपुरा जिले में पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया है। *डी॰पी॰आर॰ओ॰,* *शेखपुरा।* Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura

Sheikhpura, Bihar | Jun 5, 2026