समाहरणालय,शेखपुरा
(जन सम्पर्क शाखा)
प्रेस विज्ञप्ति 279, दिनांक 06.06.2026
********************************
*'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026' के तहत स्वच्छता अभियान तेजी,*
**************************** दिनांक 06.06.2026 को श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी शेखपुरा की अध्यक्षता में जिले में 'लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान' और 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026' के तहत स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर समाहणालय स्थित मंथन सभागार में समीक्षा बैठक आहुत की गई। जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निर्देश दिया गया है कि सभी प्रखंडों/नगर निकायों में में एक एक आदर्श पंचायत/वार्ड बनाने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर कचरा प्रबंधन, परिसंपत्तियों के रखरखाव और स्वच्छता कर्मियों के मानदेय भुगतान कराने हेतु निर्देश दिया।1अप्रैल 2026 से प्रभावी हुए नए नियमों के तहत अब घरों और संस्थानों जैसे होटल, स्कूलों, दुकान अस्पतालों, सभी नगर निकायों में कचरे को स्रोत पर ही चार श्रेणियों (गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल अपशिष में अलग करना अनिवार्य है। सभी ग्रामीण स्थानीय निकायों को 30 जून 2026 तक अपने सुविधाओं के डेटा के साथ केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल पर ऑनबोर्ड होना अनिवार्य है। नियमों का पालन न करने पर श्रेणीबद्ध दंड का प्रावधान है, जिसमें जुर्माना और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जा सकती है। जिलें में कचरा संग्रहण वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और 12 महीनों के भीतर सभी सुविधाओं का मानचित्रण पूरा किया जाएगा। जिले में ई-रिक्शा और पी-रिक्शा जैसे सृजित परिसंपत्तियों के संचालन और रखरखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सभी प्रखंडों में खराब पड़े वाहनों ई - को बनाने हेतु निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय ने दिए। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पीएचईडी को निर्देश दिया है कि सुजलाम भारत, जल का गतिविधि प्रतिवेदन, सहयोग शिविर अंतर्गत सभी 60 लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित कराने हेतु निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, पात्र लाभार्थियों को जीविका के माध्यम से प्रति घर ₹10,000 की ब्याज मुक्त ऋण राशि का प्रावधान भी किया गया है।
जिला पदाधिकारी महोदय ने स्पष्ट किया है कि कचरा प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी अनिवार्य है। साथ ही नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी और हर साल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्थानीय निकाय को पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीआरडीए निर्देशक, जिला विकास पदाधिकारी लेखा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सह जिला पंचायती राज प्रभारी पदाधिकारी, सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी आदि उपस्थित थें।
*डी॰पी॰आर॰ओ॰,*
*शेखपुरा।*
Information & Public Relations Department, Government of Bihar District Administration Sheikhpura