कोंडागांव: कोंडागांव के चिखलपुटी स्थित अंतरराज्यीय नवीन बस स्टैंड का संचालन शुरू, SDM ने लिया जायजा
कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित चिखलपुटी में करोड़ों की लागत से निर्मित अंतरराज्यीय नवीन बस स्टैंड के संचालन की प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू कर दी गई है। इस दौरान दोपहर 12 बजे SDM अजय उराव और सीएमओ दिनेश डे ने नवीन बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान SDM अजय उराव ने बताया कि जल्द ही बस स्टैंड का संचालन पूरी तरह सुव्यवस्थित कर दी जाएगी।