कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने कोकोड़ी स्थित मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया, निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे ग्राम कोकोडी में निर्माणाधीन मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान संस्था के प्रबंध संचालक विकास खन्ना द्वारा प्लांट के सभी ईकाइयों में निर्माण कार्य के प्रगति से अवगत कराया गया । कलेक्टर द्वारा बचे हुए कार्य को पूरा करने के लिए संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए गए।