कोंडागांव: कोंडागांव नगर में शुक्रवार रात तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के बाद शहर की नालियों की स्थिति हुई खराब
कोंडागांव जिला मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में कल शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे तेज आंधी तूफान और मूसलाधार बारिश के बाद शहर में अफरा तफरी फैल गई। आंधी तूफान से कई जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना भी आ रही थी। वही तेज बारिश के चलते dnk सहित कई जगहों पर जल भराव की स्थिति भी उत्पन्न हुई। बताया जा रहा है तूफान के चलते कई स्थानों में बिजली के खंभों को भी नुकसान पहुंचा था