कोंडागांव: कोंडागांव में पंचायत सचिव संघ की हड़ताल का छठा दिन, DNK मैदान में शासन के आदेश की प्रतियां जलाकर किया विरोध प्रदर्शन
पंचायत सचिव संघ का अनिश्चितकालीन आंदोलन लगातार जारी है। संघ ने शासन के 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने के आदेश को नकारते हुए आज शनिवार दोपहर 1बजे विरोधस्वरूप उसकी प्रतियां जला दीं।जिला मुख्यालय के DNK मैदान में पंचायत सचिव संघ के सदस्यों ने शासन के निर्देश के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। संघ का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।