कोंडागांव: कोंडागांव के ग्राम पंचायत गिरोला में गिरी आकाशीय बिजली, नहीं हुई कोई जनहानि, खौफनाक वीडियो आया सामने
कोंडागांव विकासखंड के ग्राम पंचायत गिरोला में शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे रैमल दीवान के घर के आंगन में लगे एक नारियल पेड़ में तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की गंभीर घटना घटित हुई। बताया जा रहा है हादसे के वक्त रैमल दीवान का पूरा परिवार घर में ही मौजूद थे। फिलहाल इस घटना से किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है। पर इस प्राकृतिक घटना से पूरे गांव ...