कोंडागांव: बड़े राजपुर ब्लॉक के पटेल पारा में गिरी आकाशीय बिजली, 28 वर्षीय युवक की मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी
कोंडागांव जिले के बड़े राजपुर ब्लॉक में कल शुक्रवार की शाम लगभग 6 बजे एक गंभीर घटना घट गई। जिसके चलते एक 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान बड़ेराजपुर पटेल पारा निवासी आनंद कुमार नेवरा पिता रमेश नेवरा के रूप में की गई है। कल शुक्रवार की शाम बड़े राजपुर क्षेत्र में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश हो रही थी इसी बीच आनंद कुमार अपने घर के किचन की टूटी छत...