पहाड़ी: पहाड़ी में भाजपा को झटका, 16 में से 7 प्रत्याशी जीते
नगर निकाय चुनाव के परिणाम सामने आने के साथ ही 18 वार्डों में 77 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो गया। चुनाव परिणामों में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिली। पार्टी ने 16 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे, जिनमें से 7 ही जीत दर्ज कर सके, जबकि 9 प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।