गुरुग्राम: जिले में ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार, चोरों ने 125 से भी ज्यादा वारदातों को दिया है अंजाम
सेक्टर-10 क्राइम ब्रांच ने ई-रिक्शा चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह ने सवा सौ से ज्यादा ई-रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। दिल्ली में रहने वाले आरोपी गुरुग्राम से ई-रिक्शा चोरी करके अपने अन्य साथियों को दिल्ली में 8 हजार रुपए में बेच देते। जिसके बाद इनके अन्य साथी उस ई-रिक्शा को आगे 15 हजार रुपए में बेच देते हैं।