गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार आरोपी गिरफ्तार
सेक्टर-17 क्राइम ब्रांच ने गुडग़ांव-फरीदाबाद रोड़ से गन प्वाईंट पर लूट का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उन्हें पकडऩे गई पुलिस टीम को भी लूटने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपियों से 1 गाड़ी, 1 पिस्टल, 1 जिन्दा कारतूस सहित सरिया बरामद किया है।