गुरुग्राम: गुरुग्राम जिले में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले ई-रिक्शा चालकों के किए गए चालान।
पुलिस उपायुक्त यातायात श्री विरेंद्र विज IPS के निर्देशानुसार गुरुग्राम यातायात पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उनके नियमानुसार चालान किए गए। ई-रिक्शा चालकों द्वारा सड़कों पर अवैध रूप से ई-रिक्शा खड़ा करने, रॉन्ग साईड चलाने, बगैर नंबर प्लेट और यातायात को अवरुद्ध करने के सम्बन्ध में चालान किए गए।