रामपुर मनिहारान थाना पुलिस ने घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट और हवाई फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार दोपहर दो बजे मुखबिर की सूचना पर नानौता चुंगी से पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त को ग्राम सढौली दुनीचंदपुर निवासी सत्यम ने थाने में तहरीर दी थी।