सारठ: BDO सीके सिंह ने सारठ प्रखंड में आवास व मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की, आवास निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश
Sarath, Deoghar | Apr 22, 2026 BDO सीके सिंह ने मंगलवार शाम 4 बजे सारठ प्रखंड में अधिकारियों व कर्मियों संग आवास व मनरेगा योजना की समीक्षा बैठक की। वहीं बैठक के दौरान पंचायतवार निर्माणाधीन अबुआ व पीएम आवास के कार्य को जल्द पूरा कराने के लिए लाभुक को नोटिस करने और मनरेगा से स्वीकृत योजनाओं को जल्द पूरा करने तथा पूर्व की योजनाओं को बंद करने का निर्देश दिया और कोताही पर कार्रवाई की बात कही।