गुठनी: गुठनी पश्चिमी गांव स्थित घर में आग लगने से लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुई राख
Guthani, Siwan | Apr 13, 2024 गुठनी प्रखंड के गुठनी पश्चिम गांव स्थित एक घर में शनिवार को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। गुठनी पश्चिमी गांव निवासी गणेश गुप्ता ने बताया कि आग लग जाने से घर में रखा हुआ गहना, कपड़ा,अनाज, कागजात, नगद समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई है।