अटरू: क़वाई के समीपवर्ती गाँव कुंडी में मनाया गया भुजरिया पर्व
Atru, Baran | Aug 30, 2026 कुण्डी गांव में उमंग और उल्लास के साथ मनाया भुजरिया उत्सव रक्षाबंधन के अगले दिन निकली भुजरिया, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ दिखी सामाजिक सद्भाव की मिसाल कवाई समीपवर्ती कुण्डी गांव में रक्षाबंधन के अगले दिन शनिवार को भुजरिया (कजलिया) उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। उत्सव के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।