सोरांव: सोरांव इलाके के होलागढ़ मोड़ पर जाम की समस्या से लोगों को नहीं मिल रही निजात
सोरांव क्षेत्र में होलागढ़ मोड़ से तहसील तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की दोपहर लंबा जाम लगा । बेतरतीब खड़े वाहन और अवैध अतिक्रमण इस समस्या के प्रमुख कारण हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी होती है । हालांकि पुलिस रविवार की दोपहर मौके पर पहुंचकर जाम हटवाने में जुटी रही।