खींवसर: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की133 वीं जयंती पर खींवसर क्षेत्र में आयोजित हुए कई कार्यक्रम,खींवसर में निकाली गई विशाल रैली
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 133 वीं जयंती खींवसर क्षेत्र में धूमधाम के साथ मनाई गई।खींवसर कस्बे में भी विशाल रैली इस अवसर पर निकाली गई।कस्बे के विभिन्न चौराहों पर ग्रामीणों ने रैली पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रैली में कई गांवों से आए लोग शामिल हुए।बाबा साहब के बताए मार्गों पर चलने का कार्यक्रम में आह्वान किया गया।