खींवसर: पांचौड़ी मे शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले मे गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने भेजा दो दिन के रिमांड पर
शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका से चार वर्ष तक दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को पांचौड़ी पुलिस ने कोर्ट में पेश किया ।कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।आरोपी रघुवीर ने नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक दुष्कर्म किया। जिसका प्रकरण पांचौड़ी पुलिस थाने में दर्ज हुआ।