समाजसेवी अंजू धीमान का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
सलूणी विश्राम गृह में समर्थकों ने केक काटकर दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
Suneel Pahadi ✍️
सलूणी। समाजसेवी अंजू धीमान का जन्मदिन मंगलवार को सलूणी विश्राम गृह में उनके चाहने वालों और समर्थकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समर्थकों की ओर से केक, चाय और समोसे का विशेष इंतजाम किया गया।
जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अंजू धीमान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
समारोह में लोगों की भारी मौजूदगी ने अंजू धीमान के प्रति क्षेत्रवासियों के जुड़ाव को भी दर्शाया। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाली अंजू धीमान को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में उनके समर्थक एकत्रित हुए।
पहाड़ी न्यूज़ सुनील पहाड़ी Pahadi News
Chamba, Chamba | Sep 29, 2026