फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद पुलिस की धाकड़ कार्रवाई, एनबीडब्ल्यू वारंटियों के खिलाफ एक ही रात में 46 की गिरफ्तारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस ने मात्र 5 घंटे में ताबड़तोड़ अभियान चलाकर रविवार तड़के 5 बजे तक 46 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें 44 एनबीडब्लू वारण्टी और 2 अन्य वांछित अपराधी शामिल हैं। यह कार्रवाई सिटी, टूण्डला, सिरसागंज, शिकोहाबाद, जसराना व सदर सर्किल के थानों में की गई। थाना रजावली से सर्वाधिक 5 गिरफ्तारी हुई।