प्रसिद्ध श्री वैष्णो देवी धाम मंदिर, उसायनी में एक ट्रस्टी पर भक्तों से ठगी का गंभीर आरोप सामने आया है। आरोप है ट्रस्ट के सदस्य संतोष अग्रवाल द्वारा मंदिर के बाहर एक फ्लेक्स बैनर लगवाया गया है, जिसमें माता रानी के "सोने के मुकुट" के नाम पर सोना, चांदी और नकद राशि की मांग की जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बैनर पर उनका निजी मोबाइल नंबर भी अंकित है।