फिरोज़ाबाद: रामगढ़ पुलिस की सटीक कार्रवाई में अवैध चाकू के साथ युवक को दबोचा गया
थाना रामगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम भीकनपुर मार्ग से रविवार दोपहर एक बजे क़रीबन मोहम्मद सोहेल पुत्र मोहम्मद शम्मी निवासी 60 फूटा रोड, चिश्ती नगर गली नं.-02 को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक रामगढ संजीव कुमार दुबे, उनकी टीम शामिल रही।