#गाजियाबाद: इंदिरापुरम में कैफे संचालिका से 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप, चार के खिलाफ मुकदमा #NewsUpdate #वायरल #वीडियो
#गाजियाबाद: इंदिरापुरम क्षेत्र में एक महिला कैफे संचालिका से कथित रंगदारी मांगने और अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने अक्कू पंडित, सौरभ पंडित, दक्ष चौधरी और अमित पहलवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता हरलीन कौर की शिकायत पर BNS की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी कैफे में आकर मुफ्त में खाना खाते थे और विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट तथा हर महीने 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगते थे। साथ ही कैफे बंद कराने और बदनाम करने की धमकी भी दी जाती थी। पुलिस को UPI लेनदेन, कॉल रिकॉर्डिंग और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्य सौंपे गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।