#गुरुग्राम: महिला बाइकर को कार ने मारी टक्कर, कैमरे में कैद हुआ हिट एंड रन #वायरल #वीडियो #NewsUpdate
#गुरुग्राम, हरियाणा गुरुग्राम में एक महिला बाइकर के साथ हिट एंड रन का मामला सामने आया है। रविवार को गोल्फ कोर्स रोड पर एक कार ने महिला बाइकर की स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह बाइक से गिर गई और बाइक कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। टक्कर मारने के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए।
बाइक सवार युवती की पहचान सिया के रूप में हुई है। सड़क पर गिरने से उन्हें चोटें भी आईं। सिया ने मामले की जानकारी अपने इंस्टग्राम प्रोफाइल पर साझा की है।
सिया के अनुसार, वह रविवार को अपनी अप्रिलिया आरएस 457 स्पोर्ट्स बाइक पर अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ गोल्फ कोर्स रोड पर राइड कर रही थीं।
आरोप है कि राइड शुरू होने से ही एक कार में सवार लोग उनका पीछा कर रहे थे। सिया ने कहा कि कार उनके करीब आई और उसमें बैठे लोगों ने बदतमीजी शुरू कर दी।
सिया ने उन्हें दूरी बनाए रखने के लिए कहा, �