भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में आबकारी विभाग की कार्रवाई: 4 भट्टियां ध्वस्त, 4,800 लीटर वॉश नष्ट, 40 लीटर शराब जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार
जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आबकारी निरोधक दल ने गुरुवार को भीलवाड़ा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को अवैध हथकड़ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया, जबकि चार अवैध भट्टियों को ध्वस्त कर हजारों लीटर वॉश नष्ट किया।