घाटमपुर: पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
घाटमपुर पुलिस ने शातिर चोर देव सिंह को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 5बजे बताया कि शातिर चोर कानपुर देहात के जिगनीपुरवा लोहरी का निवासी है।उसे रिंद नदी पुल से करीब 200 मीटर पहले पकड़ा गया।देव सिंह की निशानदेही पर उसके पास से चार ट्रक के टायर, लगभग 50 लीटर डीजल, 1800 रुपये नगद और एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।