स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के संयुक्त परिप्रेक्ष्य में "महिला जन सहभागिता" कार्यक्रम जिले में आयोजन।
महिला सीएलजी सदस्यो, सूरक्षा सखियों, बालिकाओ व महिलाओ ने उत्साहपूर्वक लिया भाग ।
सवाई माधोपुर महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेंज, भरतपुर एवं सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी आईपीएस पुलिस अधीक्षक, जिला सवाई माधोपुर के निर्देशन में एवं श्री विजय कुमार मीना आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक स०मा०, श्री हिम्मत सिह आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बौली, श्री नारायण लाल शर्मा आरपीएस अति० पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी के सुपरविजन में स्वतंत्रता दिवस एवं हरियाली तीज के संयुक्त अवसर पर जिले में थानाधिकारी कोतवाली, खण्डार, बौली, बाटोदा, सदर गंगापुर सिटी द्वारा इलाके में महिला जन सहभागिता कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने, पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराने तथा पुलिस एवं महिलाओं के मध्य संवाद, विश्वास एवं सहभागिता को और अधिक सुदृढ करना है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा हरियाली तीज के अवसर पर पारंपरिक रंगोली बनाई गई तथा तीज पर्व की खुशियां साझा करते हुए आपसी मेलजोल एवं सौहार्द का संदेश दिया गया। महिलाओं ने देशभक्ति गीतों पर उत्साहपूर्वक नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिससे कार्यक्रम में देशभक्ति एवं उत्सव का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर पुलिस एवं महिलाओं के मध्य आपसी वार्तालाप एवं संवाद किया गया। महिलाओं ने अपनी समस्याओं, सुझावों एवं क्षेत्र से संबंधित विषयों पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। पुलिस द्वारा महिलाओं को महिला सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क, शिकायत/एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया, साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाईन वित्तीय धोखाधडी से बचाव के बारे में तथा आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के लिए थाना परिसर में स्टाल लगाकर अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। पुलिस एवं महिलाओं ने साथ बैठकर आपसी संवाद किया, जिससे पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक मजबूत हुई। तत्पश्चात महिलाओं द्वारा झुला झूलने का भी आनन्द लिया ।